हम में से ज्यादातर लोग छोटी स्वास्थ्य सम्भंदि समस्याओं अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं।
“थोड़ा दर्द है…”
"गैस होगी…”
कमज़ोरी होगी…”
“अपने आप ठीक हो जाएगा…”
लेकिन कई बार शरीर हमें किसी बड़ी समस्या के शुरुआती संकेत दे रहा होता है।
समय पर निदान और इलाज कई जटिल समस्याओ से बचा सकता है।
1. लगातार बुखार रहना
अगर कई दिनों तक बुखार बना रहे, तो यह किसी संक्रमण, टाइफाइड, डेंगू या किसी दूसरी बीमारी का संकेत हो सकता है।
2. बार-बार छाती में दर्द या सांस फूलना
इसे सिर्फ गैस समझकर नज़रअंदाज़ करना खतरनाक हो सकता है। यह ह्रदय या फेफड़ों से संबंधित समस्या का संकेत भी हो सकता है।
3. लगातार पेट दर्द
बार-बार पेट दर्द कभी-कभी अपेंडिक्स, गॉलब्लेडर, पेट का अल्सर या पाचन संबंधी विकार या पेट के रोग की ओर इशारा कर सकता है।
4. असामान्य कमज़ोरी या चक्कर आना
यह कमजोरी, एनीमिया, रक्तचाप (BP) में उतार-चढ़ाव या मधुमेह जैसी समस्याओं से जुड़ा हो सकता है।
5. लगातार जोड़ों का दर्द
अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे या चलने-फिरने में परेशानी हो, तो अस्थिचिकित्सा (orthopedic) परामर्श जरूरी हो सकता है।
कई बीमारियाँ अगर शुरुआत में पकड़ में आ जाएँ, तो इलाज:
इलाज में देरी करने से तनाव और जटिताएं दोनों बढ़ सकते हैं।
हम अक्सर परिवार, काम और ज़िम्मेदारियों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपने स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने लगते हैं।
लेकिन समय पर लिया गया एक छोटा कदम...
भविष्य की बड़ी परेशानी से बचा सकता है।